CG में दो बहनों की मौत: तालाब में नहाने गयी 3 बच्चियां डूबी… दो मासूमों की चली गई जान… एक को ग्रामीणों ने बचाया, शव देख मां हुई बेहोश

तालाब में नहाने गयी 3 बच्चियां डूबी, दो मासूमों की चली गई जान… एक को ग्रामीणों ने बचाया, शव देख मां हुई बेहोश

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां कारली तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चियां सुबह नौ बजे तालाब में अपने घर के पास तालाब में नहाने गई थी, जहां गहरे पानी में तीनों बच्चियां डूबने लगी। घटना को देख एक ग्रामीण ने डूब रही बच्चियों को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन समय पर मदद नही मिल पाने के कारण दो बच्चियों की मौत हो गयी, जबकि तीसरी बच्चीं की जान बचा ली गयी।

जानकारी के मुताबिक घटना दक्षिण बस्तर के गीदम थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि गर्मी के कारण पास के ही गांव की तीन बच्चियां तालाब में नहाने गयी थी। यहां नहाने के दौरान 14 साल की रिया नाग और 15 साल की वंदना अपनी एक अन्य सहेली के साथ गहरे पानी में चली गयी। अचानक तीनों जब डूबने लगे तो उन्होने बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने तालाब में कूदकर तत्काल एक बच्ची को बचा लिया गया।

लेकिन वंदना और रिया नाग की डूबने से मौत हो गयी। गीदम थाना प्रभारी ने बताया कि रिया और वंदना एक ही परिवार की हैं, दोनों रिश्ते में बहन हैं। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया हैं। एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत की खबर के बाद से परिवार में लोग सदमें में हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।

माता-पिता रो-रो कर बेहाल
12 ,13 साल की बच्चियों की मौत से जहां पूरे गांव में मातम पसर गया तो वहीं बच्चियों की माता-पिता शवों को देखकर बेहोश हो गए। गांव की दो बच्चियों की मौत के बाद जिला अस्पताल में पूरा गांव पहुंचा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...