भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर… 6 की चली गई जान… 25 से ज्यादा लोग घायल

भीषण सड़क हादसा

डेस्क। गोरखपुर में गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. बस पंचर होने की वजह से सड़क पर ही खड़ी थी. इस हादसे में 6 यात्रियों की ही मौत हो गई. जबकि, करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों को 5 एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है. सूचना पर SP सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

गोरखपुर से पड़रौना जा रही थी बस
दरअसल, गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी. जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था. बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाया था. एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी. कुछ सवारी बस में बैठ गए थे. जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे. इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी है.

सड़क हादसे में 6 की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. उनके ऊपर पहिया चढ़ गया है. जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. इनमें एक दर्जन लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. अस्पताल पहुंचने पर 4 अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया. उधर, हादसे के बाद अफसरों ने जिला और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को अलर्ट किया. भारी संख्या में घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुला लिया गया है. दुर्घटनास्थल पर पहुंचे पांच एंबुलेंस से घायलों को सदर और मेडिकल कालेज ले जाया गया है. पुलिस के मुताबिक, बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...