भीषण सड़क हादसा : बस और डंपर में टक्कर, 20 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। तेलंगाना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे करीब 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब बजरी से भरा एक डंपर तेज रफ्तार में आकर रोजवेज बस से आमने-सामने भिड़ गया। बस में अधिकांश यात्री ऑफिस जाने वाले लोग और स्कूल के बच्चे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...