CG में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक आपस में टकराई… 4 युवकों की चली गई जान… एक की हालत गंभीर

CG में भीषण सड़क हादसा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना उस वक्त हुई, जब तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकरा गयी। घटना तुमला थाना क्षेत्र के गंजियाडीह धान मंडी के पास की बतायी जा रही है। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3 और दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे। इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बाइक की आपस में टक्कर के बाद एक बाइक में आग लग गई जिससे वह मौके पर जलकर खाक हो गई। वहीं दूसरी बाइक परखच्चे उड़ गए हैं। दोनों बाइक में कुल 5 लोग सवार थे इनमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

पत्थलगांव एसडीओपी ने बताया कि 3 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। एक का नाम खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया निवासी, दूसरा चंदन नायक गंझियाडीह निवासी और तीसरे का नाम उमाशंकर निवासी कोल्हेंझरिया निवासी है। वहीं चौथे की पहचान नहीं हो पाई है। चारों शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...