CG में भीषण सड़क हादसा: बैंक से पैसा निकालने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर… एक युवक की मौके पर ही हो गई मौत… इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम

बैंक से पैसा निकालने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर

जगदलपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मामला कुआकोंडा का है। बताया जा रहा है की बैंक से पैसा निकालने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने ठोकर मार दी है। घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दो युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान घायल दोनों युवकों की भी मौत हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा बैंक से पैसा निकालने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने तीनों बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोकपाल के तीनों मृतक रहने वाले हैं। जानकारी के घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि 2 घायलों को जगदलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों घायलों की भी मौत हो गयी। मृतकों के नाम मासा मरकाम, सोमडू मुचाकी व राजू सोढ़ी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...