छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रेलर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत… एक बाइक सवार भी आया चपेट में… हादसे में 2 की मौत,12 से अधिक घायल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी घायलों का किया गया इलाज

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

जगदलपुर। बस्तर जिले के किलेपाल में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। एक बाइक सवार भी इस हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो की मौत हो गई वहीं 14 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां अस्पताल में बिजली व्यवस्था बहाल नही होने के कारण डाॅक्टरों को टाॅर्च की रौशनी में ही मरीजों का इलाज और घायलों को स्टीच लगाने का काम किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार को बीजापुर से यात्रियों को लेकर बस जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी। यात्री बस नेशनल हाइवे मार्ग पर बस्तानार ब्लाॅक के किलेपाल के पास पहुंची ही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से बस की जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच हुए जबरदस्त भिड़ंत के दौरान बस के परखच्चे उड़ गये और बस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस दुर्घटना में एक बाइक सवार शख्स की भी दोनों वाहनों के चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में स्थानीय लोगों के साथ ही स्थानीय विधायक ने अपनी गाड़ी में घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया।

जहां से दर्जनभर लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद डिमरापाल अस्पताल रिफर किया गया। बताया जा रहा है कि किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र में लाये गये घायल यात्रियों को अंधेरे में ही टार्च की रौशनी में उपचार और स्टीच लगाया गया। यहां 4 दिन पहले आगजनी की घटना होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र का बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ गया था। लेकिन घटना के 4 दिन बाद भी अस्पताल में बिजली व्यवस्था बहाल नही होने के कारण यहां अंधेरे में ही डाॅक्टरों को मोबाइल के टार्च के भरोसे घायल यात्रियों के इलाज की मजबूरी देखी गयी। खैर बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें 4 की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही थी. देर रात तक इस भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...