छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही कार को मारी जोरदार टक्कर… 5 लोगों की मौत… हादसा इतना भयानक की कार के उड़ गए परखच्चे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस ड्राइवर और कंडक्टर घटना के बाद से फरार है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र की ये पूरी घटना है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से जगदलपुर के लिए 3-4 बजे यात्री बस निकली थी। बस आसान से करीब एक किमी दूर मेटावाड़ा पुल के पास तड़के करीब 3:41 बजे पहुंची थी, तभी सामने से आ रही कार को उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बस में सवार लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो थोड़ी देर के बाद जवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कार में फंसे घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उसे जगदलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार युवकों के शव निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया और उससे कार के हिस्से को काटा गया। जा रहा है कि 4 युवक जगदलपुर के अलग-अलग जगहों के हैं तो वहीं एक युवक सुकमा का है। फिलहाल अभी किसी के नामों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...