सेक्टर-6 में लगेंगे पेवर ब्लॉक: विधायक देवेंद्र की पहल पर मिली मंजूरी…मेयर नीरज ने स्थानीय लोगों से कराया भूमिपूजन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल आज सेक्टर 6 ए मार्केट में पहुंचे। वहां उन्होंने नागरिकों से भूमि पूजन करा कर पेवर ब्लॉक लगाने के काम की शुरुआत कराई और आज से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया। विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर सेक्टर 6 ए मार्केट में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने पेवर ब्लॉक लगाने की मांग विधायक एवं महापौर से की थी जिस पर कार्य की शुरुआत आज से हो गई है। बरसात के दिनों में पार्किंग स्थल में वाहनों को रखने के लिए सुविधा मिलेगी वहीं कीचड़ से भी निजात मिलेगा। स्थल भी स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगा। स्थानीय व्यापारियों ने महापौर को सीवर लाइन की समस्या से अवगत कराया। महापौर ने बीएसपी के अधिकारियों को सीवर लाइन की सफाई करने मौके पर चर्चा की। वही शौचालय की संधारण के लिए भी उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने काफी देर तक स्थानीय व्यापारियों से चर्चा की और समस्याओं से अवगत हुए और इसके समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने मार्केट एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, बीएसपी के अधिकारी नंदनवार एवं संजय शर्मा, उप अभियंता श्वेता माहेश्वर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...