CG – हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित: कन्या छात्रावास मेें 11वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म… कलेक्टर के निर्देश पर अधीक्षिका सस्पेंड… जांच के भी आदेश

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आई है। यहां हॉस्टल में 11वीं पढ़ने वाली छात्रा ने बच्चों को जन्म दिया है। इस खबर के बाद सनसनी फैल गई है। अधिकारी हॉस्टल में पहुंचकर जांच में जुटे है। पूरा मामला पोड़ी–उपरोड़ा ब्लॉक का है। वहीं अब इस मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित करते हुए मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। आपको बता दे सोमवार की देर रात छात्रावास में रहने वाली 11वीं क्लास की छात्रा में नवजात बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि पोड़ी-उपरोड़ा स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन 100 सीटर कन्या छात्रावास संचालित है। यहां छात्रावास में रहकर कक्षा 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा की तबियत सोमवार की देर रात 2 बजें अचानक बिगड़ गया। हॉस्टल की अधीक्षिका कुछ समझ पाती इस बीच छात्रा ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। आनन फानन में डाक्टर और छात्रा के परिजनों को इस मामले की सूचना दी गयी। इस घटना में बड़ी लापरवाही भी सामने आई है कि छात्रा जब इतने माह से गर्भवती थी तो छात्रावास अधीक्षिका को इस बात की जानकारी क्यों नहीं लगी।

छात्रा के माता-पिता हॉस्टल से 40 किलोमीटर दूर रहते हैं। हॉस्टल प्रशासन ने छात्रा के माता पिता को बुलाकर पूछताछ की पर उन्होंने अपनी बेटी के गर्भवती होने और इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया और अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। वहीँ, शिशु को जन्म देने वाली नाबालिक बालिका भी शिशु को अपना होने से इनकार कर रही है। सांस लेने में तकलीफ के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुबह इस मामले की जानकारी के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्रावास अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...