भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने प्रभारी महासचिव सचिन पायलट से की मुलाकात, जताया आभार… युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिले MLA

भिलाई। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट से मंगलवार को भिलाई नगर के लोक​प्रिय विधायक देवेंद्र यादव ने मुलाकात की। इसके बाद यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब से भी सप्रेम भेंट मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव ने सचिन पायलेट का दिल से आभार जताया,उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक देवेंद्र यादव जब जेल में थे, तब सचिन पायलेट र उनसे मिलने के लिए जेल गए थे। विधायक की मां और परिवार से मिलकर उन्हें हिम्मत दी थी और कहा था कि वे भी उनके बेटे देवेंद्र यादव की तरह ही है। उनके रहते उन्हें किसी ​बात की ​चिंता नहीं करना है। विधायक संघर्षशील युवा नेता है और सच परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। एक दिन विधायक जीत कर जेल से बाहर आएगा। जेल से बाहर आने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया था। जहां उनकी लंबी चर्चा हुई ​थी। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव सचिन से मिले है।

इस मुलाकात में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। राजनीति गलियारों में देवेंद्र यादव एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है। जेल में रहते ही उन्हें कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। 6 माह तक जेल में रहने के दौरान देश भर के बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता उनसे मिलने पहुंचे। जैसे ही वे बाहर आए, सबसे पहले राहुल गांधी ने उन्हें सीधे दिल्ली बुलाया। इसके बाद अब सचिन पायलेट से मुलाकात से कई तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक देवेंद्र यादव को अब राजनीतिक विशेषज्ञ केंद्र स्तर का बड़ा नेता के रूप में देख रहे हैं।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी की मुलाकात

जेल में रहने के दौरान पूरे प्रदेश के युवा साथियों ने प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेल में मिलने आए थे और भिलाई निवास में परिवार से भी मुलाकात की थी ।आज दिल्ली पहुंच विधायक ने उनसे मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...