एग्जाम देने घर से कुंवारी निकली थी बेटी, रास्ते में बन गई सुहागन… बीच सड़क में मिला प्रेमी तो एक मिनट में कर ली शादी… Video खूब हो रहा वायरल, देखिए

अजब गजब मामला

वायरल डेस्क। पूरे देश में इस समय एग्जाम का मौसम चल रहा है, सीबीएसीई, यूपी बोर्ड से लेकर बिहार बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। छात्रों पर एग्जाम का दबाव साफ नजर आ रहा है। वहीं बोर्ड एग्जाम के बीच बिहार से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा की एक छात्रा और उसके प्रेमी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार, एक लड़की कथित तौर पर अंग्रेजी की पेपर देने एग्जाम सेंटर जा रही थी और रास्ते में ऐसा कदम उठाया जिसकी काफी चर्चा है।

खूब वायरल हो रहा ये वीडियो
बता दें कि बोर्ड परीक्षा का दबाव सिर्फ छात्रों ही नहीं, माता-पिता पर भी होता है। वे अच्छे नतीजों की उम्मीद रखते हैं और असफलता पर चिंता जताते हैं। कई लड़कियों को साफ संदेश दिया जाता है – या तो परीक्षा में पास हो जाओ या शादी कर लो। लेकिन बिहार की एक लड़की ने परीक्षा देने से पहले ही अपने प्रेमी से शादी करने का फैसला कर लिया। 22 फरवरी को बिहार बोर्ड की इंग्लिश परीक्षा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की परीक्षा देने जा रही थी, तभी रास्ते में उसका प्रेमी मिला। रास्ते में उसने प्रेमी से खुशी-खुशी मां में सिंदूर लगवा लिया। इसके बाद वह सेंटर ना जाकर प्रेमी के साथ चली गई।

एक मिनट में हो गई शादी!

वहीं प्रेमी ने इस सिंदूर लगाने की रस्म का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वाकये का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिखता है कि परीक्षा देने जा रही लड़की की रास्ते में ही एक मिनट में शादी हो जाती है। वायरल वीडियो के मुताबिक, वह अपने पेपर छोड़ देती है और लड़के के साथ चल देती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...