CG – मानव तस्कर गिरफ्तार: एक ही परिवार के 3 बच्चों को बहला-फुसला कर ले गये MP… बेचने की थी तैयारी, सौदा भी हो गया था तय…. पुलिस ने बेचने से पहले पति-पत्नी को पकड़ा

मानव तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को पुलिस ने मानव तस्करों को पकड़ा है। बताया जा रहा दोनों तस्कर पति-पत्नी है। वहीं इस मामले में पहले भी एक तस्कर गिरफ्तार हो चूका है। गिरफ्तार दोनों पति पत्नी के खिलाफ मानव तस्करी को लेकर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने एक ही परिवार के 3 बच्चों को अपने साथ बहला- फुसला कर मध्यप्रदेश लेकर गए थे। जिनमें 2 नाबालिग लड़कियां और 1 नाबालिग लड़का शामिल था। जैसे ही आरोपी इन्हें बेचनें ही वाले थे कि, रंगे हाथों पुलिस ने इन्हें बच्चों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, महज 3 लाख रुपए में इन्होंने मध्यप्रदेश के एक दम्पत्ति से सौदा तय किया था। हालांकि पुलिस ने किसके साथ सौदा तय हुआ था उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।

शादी का झांसा देकर ले गई थी महिला

पुलिस ने आगे बताया कि, शादी का प्रलोभन देकर 2 नाबालिग बच्चियों को उनके छोटे भाई समेत परिचित महिला आरोपी मध्यप्रदेश लेकर गयी थी। पुलिस ने तीनों बच्चों को मध्यप्रदेश पुलिस से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ तपकरा थाने में आईपीसी की धारा 363, 365, 366(क) 368, 120 (बी) 370 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...