CG में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, फसल को बारिश से बचाने खेत गए थे दोनों

कवर्धा। पंडरिया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों पति-पत्नी खेत में रखी प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए उसे ढकने गए थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम इलाके में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच, खेत में कार्यरत दंपति बारिश से पहले प्याज को ढंकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिरी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सिंगारपुर गांव के गणेश पटेल (उम्र लगभग 40 वर्ष) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों मेहनतकश किसान थे और रोज की तरह उस दिन भी खेत पर कार्य कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम में खुले मैदान या खेतों में न जाएं और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने दुर्ग सहित 3 जिलों के अधिकारियों...

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालय...

बर्थडे पार्टी के बाद युवक पर जानलेवा हमला: दोस्तों...

भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरान...

CG – फिर शर्मशार हुई मानवता: बच्चों के पोस्टमार्टम...

Doctors demanded Rs 10,000 each for post-mortem of children रायपुर। सरगुजा के लुण्ड्रा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में दो बच्चों की मौत के...

CG – निगम, मंडल और आयोग की नियुक्तियों में...

रायपुर। साय सरकार ने निगम, मंडल और आयोग के पदाधिकारियों की नियुक्तियों में संशोधन किया है। पहले घोषित नामों और दायित्वों में बदलाव करते...

ट्रेंडिंग