“जैसी करनी वैसी भरनी”: पति ने पत्नी की जंगल में बेरहमी से कर दी हत्या, कुल्हाड़ी से काटा गला… खुद भी हो गया दिल के दौरे का शिकार, रोते हुए कहा- मैंने….इलाज के दौरान मौत; जानिए छत्तीसगढ़ की इस जिले से आई हैरान करने वाली वारदात के बारे में…

जंगल में खून से लथपथ मिली पत्नी की डेड बॉडी, मानसिक रूप से कमजोर था पति

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हैरान करने वाली वारदात घटित हुई है। दरहसल यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला और उसके बाद उसकी भी दिल का दौरा पढ़ने की वजह से मौत हो गई। ये हैरान करने वाली घटना गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। “जैसी करनी वैसी भरनी” इस घटना से सबक ले कर ये कहना गलत नहीं होगा की किसी ने सही कहा है की जैसा करोगे वैसा भरोगे।

कोसुमबूड़ा निवासी वीरेंद्र ध्रुव (30) अपनी पत्नी रतनी बाई(25) और डेढ़ साल के बेटे के साथ गांव में रहता था। वीरेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी रोजी मजदूरी करती थी। 15 दिसंबर को भी दोनों मनरेगा में मजदूरी करने गए थे। युवक ने अपनी बीवी की कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसे भी दिला का दौरा पढ़ गया और उपचार के दरमियान उसकी मौत भी हो गई है। घटना के वक्त दोनों लकड़ी बीनने जंगल गए हुए थे। वहीं पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

दोनों ने अपने बच्चे को वीरेंद्र यानि की पति के के माता-पिता के घर छोड़ दिया था। इसके बाद बहुत समय के बाद भी दोनों जंगल से लौटे ही नहीं। देर रात तक उनका कुछ पता ही नहीं चला। इस बीच वीरेंद्र के माता-पिता ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। तब अगले दिन 16 दिसंबर को गांव के लोग सुबह से ही जंगल में दोनों की तलाश करने लगे।बताया जा रहा है की, दोनों की तलाश कर रहे थे।

इस बीच वीरेंद्र एक पगडंडी के किनारे लोगों को मिला। काफी घबराया हुआ था। वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने रतनी बाई की तलाश जारी रखी। इस बीच खून से लथपथ हालत में रतनी बाई की डेड बॉडी मिल गई। भास्कर के एक रिपोर्ट्स के अनुसार वीरेंद्र को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। तब उसने रोते हुए बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये सुनकर लोग भी दंग रह गए। लेकिन फिर भी उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां 16 दिसंबर की शाम इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। वहीं रतनी देवी की लाश मिलने के बाद परिजनों ने और लोगों ने पुलिस को भी इस बात की सूचना दी थी।

ये सब कुछ 16 दिसंबर को हुआ। उसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर को दोनों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मगर ये पता नहीं चल सका कि युवक ने अपनी पत्नी को क्यों मारा। बताया जा रहा है कि युवक 12 साल से मानसिक रूप से बीमार था। इस बीच जब उसकी तबीयत ठीक हुई, तब 2020 में उसकी शादी कर दी गई थी। अब उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पूरी घटनाक्रम की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Big Breaking : सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय,...

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...