दुर्ग की ये सड़क बनी “मौत की सड़क”: सेम स्पॉट में 2 एक्सीडेंट, दोनों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर… 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल; पढ़िए ये खबर

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग का मोर्चा खोला है, जिससे लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ नशे में वाहन न चलाने और अधिक स्पीड में गाड़ी न चलने की हिदायत दी जा रही है।

इसके बाद भी सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला भिलाई-3 का है, जहाँ 2 बाइक चालक की असिडेंट में मौत हो गई है और 1 घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पहला एक्सीडेंट

भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव जिला अंतर्गत उरई डबरी गांव निवासी ठाकुर प्रसाद साहू पिता पुहुप सिंह साहू (52 साल) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ठाकुर प्रसाद अपने बाइक (क्रमांक CG 08 AL 6876) से रायपुर की तरफ जा रहा था। रविवार सुबह 10.45 बजे के करीब चरोदा GRP थाने के पास नेशनल हाईवे के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मारकर फरार हो गया।

इस हादसे में ठाकुर प्रसाद और उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही भिलाई-3 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने तुरंत घायलों को सुपेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ठाकुर प्रसाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया है।

दूसरा एक्सीडेंट

चरोदा GRP थाने के पास नेशनल हाईवे के साइड में स्थित हनुमान मंदिर के पास जहां ट्रक ने पहले असिडेंट में बाइक सवार को टक्कर मारी। वहीं से कुछ दूर पर एक अन्य युवक का लाश पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक बाइक (क्रमांक CG 07 BP 2594) में सवार होकर रायपुर से भिलाई की ओर आ रहा था। उसी दौरान तड़के अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की कमर...

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा निवासी 48 वर्षीय...

गर्भवती महिला का बिना सहमति कराया गर्भपात, पति और...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मधुबाला गिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई...

SBI शाखा में 94 लाख का गबन, छह साल...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एंटी...