छत्तीसगढ़ में कलयुगी पति ने पत्नी का बनाया न्यूड वीडियो, फिर वायरल करने की दी धमकी; वजह जान कर आप रह जाएंगे हैरान… सास-ससुर और पति पर मामला दर्ज

– नवविवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। इससे ज्यादा हैरान करने बात ये है की आरोपी ने वीडियो वायरल नहीं पैसों की मांग की है। सूरजपुर में नवविवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पति पर उसने अपनी अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। ये मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सतपता की रहने वाली युवती का विवाह 14 दिसंबर 2022 को गली नंबर- 3 तेलीपारा बिलासपुर निवासी शशांक वर्मा से हुआ था। शशांक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में ब्लोअर ऑपरेटर का कार्य करता है। शादी के कुछ दिनों तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद पति ने पत्नी का मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। साथ ही उसने पत्नी की कई अश्लील तस्वीरें भी खींचकर अपने पास रख लीं​​​​​​​।

बताया जा रहा है कि, इसके बाद पति दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और पैसे नहीं देने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा। वो पत्नी से दहेज में 10 लाख रुपए नगद और कार की डिमांड कर रहा था। पति के इस काम में महिला के सास-ससुर भी उसका साथ दे रहे थे। ससुर सुरेश वर्मा (उम्र 50 साल) और सास गीता वर्मा (उम्र 45 साल) अपनी बहू को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर एक निजी फाइनेंस कंपनी से 3 लाख 70 हजार रुपए और परिजनों से कुछ रुपए उधार लेकर दहेजलोभी पति के बैंक खाते में 4 लाख 92 हजार 540 रुपए ट्रांसफर भी कराए। इसके बाद भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। पति ने अपनी पत्नी को घर से भी निकाल दिया। पत्नी अपने मायके वापस लौट आई। इसके बाद पति अक्सर मायके आकर उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करने लगा। इसके बाद नवविवाहिता ने मायके स्थित विश्रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बिश्रामपुर पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति शशांक वर्मा, ससुर सुरेश वर्मा और सास गीता वर्मा के खिलाफ धारा 498ए, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...