लव ट्रायंगल में मर्डर; नांदगांव के लड़के ने बालोद में पत्नी को प्रेमी के साथ देखा…धारदार हथियार से किया वार, ऑन द स्पॉट मौत

बालोद। छत्तीगढ़ के बालोद जिला में एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज हत्या की वारदात में जहां पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, वही उसके प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद आरोपी शख्स ने राजनांदगांव कोतवाली थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बालोद निवासी तारिणी गेंड्रे की शादी राजनांदगांव में लक्ष्मण गेंड्रे के साथ हुई थी। कुछ समय पहले तारिणी अपने पति को छोडकर प्रेमी और स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी मुरली सिन्हा के पास बालोद आ गई। यहां सकरौद गांव में अपने जीजा के मकान में मुरली के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि तारिणी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में भी दी थी।

बताया जा रहा है कि पति लक्ष्मण गेंड्रे शुक्रवार सुबह राजनांदगांव से तारिणी के घर पहुंच गया। वहां तारिणी के साथ उसके प्रेमी मुरली को देख भड़क गया और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुरली के शरीर पर करीब एक दर्जन से ज्यादा हमले के निशान हैं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तारिणी की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव वालों से सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तारिणी को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। पुलिस आसपास के गांव वालों से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी पति से भी पूछताछ की जा रही है।


Exit mobile version