CG – पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति… रोज होता था झगड़ा… तंग आकर महिला ने लोहे के पाइप से हमला कर ली जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक युवक पत्नी पर चरित्र संदेह करता था और इसी बात को लेकर आये दिन दोनों का विवाद होता रहता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अम्लीडीह थाना राजेंद्र नगर की है।

घटना शहर के अमलीडीह के सेंट जोसफ कॉलोनी में हुई है। यहां 30 साल का सुरेंद्र साहू अपनी पत्नी मोती उर्फ मिनी के साथ रहता था। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। पुलिस को शुरूआती पूछताछ में पड़ोसियों से पता चला कि आए दिन दोंनो के बीच होने वाली खट-पट की आवाज बाहर तक आती थी। दोनों का झगड़ा बढ़ता जा रहा था। रविवार की दोपहर सुरेंद्र की जोर से चींख निकली ताे पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा। वो बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा था, करीब ही उसकी पत्नी लोहे का पाइप हाथ में लिए बदहवास बैठी थी लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया।

जांच टीम मौके पर पहुंचकर देखा कि, सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से हत्या के सबूत जमा किए, फॉरेंसिक टीम को बुलवाया। कुछ देर बार राजेंद्र इलाके की पुलिस ने युवती को अलग कमरे में बैठाकर पूछताछ की। रोते हुए मिनी ने अपने जुर्म की दास्तां सुनाई। वो बोली- मैं रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुकी थी। आज भी पति बहसबाजी कर रहा था, मैं लोहे का पाइप उसके सिर पर मारा, उसका सिर फट गया वो बिस्तर पर गिर गया और उठा नहीं। इतना कह कर मिनी रोने लगी।

पत्नी पर था शक
दूसरी तरफ कमरे में पड़ी सुरेंद्र की लाश की जांच पुलिस करती रही। कुछ देर बाद जब फिर मिनी शांत हुई, उससे पूछताछ की गई। मिनी बोली- हमारी शादी दो साल पहले हुई थी, सुरेंद्र टाटा के शो रूम में ड्राइवर का काम करता था। रात में जब वो घर आता था अक्सर मुझ पर शक करते हुए इल्जाम लगाता था। मुझे इसी बात पर कई बार पीट चुका था। उसे लगता था मेरा किसी और मर्द से संबंध है।

रात में पाइप लेकर सोई थी
पुलिस को जांच में पता चला है कि, मिनी ने रात को ही अपने पास घर में पड़ा लोहे का पाइप रख लिया था। शनिवार की शाम को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मिनी को सुरेंद्र ने झापड़ मार दिया था। इसकी वजह से मिनी ने अपने पास पाइप रखा था, देर रात तक दोनों में झगड़ा हुआ। रविवार को सुबह फिर बहस शुरू हुई सुरेंद्र ने मिनी पर हाथ उठाया तो मिनी ने उसी पाइप से सुरेंद्र के सिर पर वार किया, जहां मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई। अब पुलिस मिनी को अपनी कस्टडी में रखेगी। बेटी को परिजनों को सौंपने को लेकर चर्चा की जा रही है। हत्या से पहले मिनी और सुरेंद्र के बीच झूमा-झटकी और मारपीट हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...