मंत्री के बेटे की जन्मदिन पार्टी में लड़कियों का अश्लील डांस… गांव वालों के मनोरंजन के लिए किया गया था इंतजाम… मिनिस्टर बोले – गम नहीं, खुशी का माहौल था

झुंझुनूं। अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने बेटे का जन्मदिन इस तरह से सेलिब्रेट किया कि ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए विदेशी महिला डांसर बुलवाई गई। लाखों रुपए लेने के बाद विदेशों से महिला डांसर आईं। जिन्होंने अपने डांस से गुढ़ा के ग्रामीणों का मनोरंजन किया। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के फार्म हाउस पर देर रात तक पार्टी चलती रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खुशी का मौहाल था, गम का नहीं
वायरल वीडियो में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा खुद भीड़ को कंट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है कि खुशी का माहौल था कोई गम तो था नहीं। अब मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का यह बयान भी सुर्खियां बटोरने लगा है।

शुक्रवार का है मामला
दरअसल, मंत्री राजेंद्र के बेटे शिवम का शुक्रवार को जन्मदिन था। ऐसे में मंत्री राजेंद्र ने अपने बेटे की खुशी के लिए कई आयोजन किए थे। जिनमें क्रिकेट मैच प्रतियोगिता, ग्रामीणों का भोजन समेत कई प्रबंध किए गए थे। सूत्रों की माने तो महिलाओं का यह डांस भी पहले से प्रायोजित था। जिसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को थी। शाम ढलते ही सभी मंत्री के फार्म हाउस पर पहुंचे। शाम ढलने के साथ ही सभी ग्रामीण मंत्री राजेंद्र के फार्म हाउस पर पहुंचे। जिसके बाद देर रात तक यह अश्लीलता परोसी गई।

सीएम भी हुए थे शामिल
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि मंत्री के बेटे के जन्मदिन के मौके पर हुए आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत भी शामिल होने के लिए आए थे। जिन्होंने उदयपुरवाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि मंत्री राजेंद्र नहीं होते तो आज सीएम शायद कोई दूसरा ही होता। देर रात वायरल हुए वीडियो की बात ज्यादातर नेताओं को पता चल चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी नेता ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि राजस्थान में यह पहला मामला नहीं है जब किसी मंत्री ने अपने किसी आयोजन पर अश्लीलता परोसी हो। इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओड़िशा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में...

रायपुर/कांटाबांजी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी...

नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस का...

रायपुर। नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःखद बताया है।...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

अवैध प्लाटिंग पर चला जिला प्रशासन का डंडा: कलेक्टर...

रायपुर। ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज मंदिर हसौद में सीएमओ मंदिर हसौद एवं तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में...

ट्रेंडिंग