CG में पति-पत्नी और वो… चौपाटी में प्रेमिका के साथ पति को देख पत्नी ने मचाया हंगामा, लोगों के साथ मिलकर की माशूका की धुनाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओपन थिएटर चौपाटी में एक पति अपनी कथित प्रेमिका के साथ पहुंचा। इसी दौरान उनकी पत्नी भी पहुंच गई। प्रेमिका के साथ पति को देख पत्नी ने जमकर बवाल किया। दंपती में कहासुनी हुई, दोनों के बीच मारपीट भी हुई. पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के साथ हाथापाई की। प्रेमिका ने भी पति का साथ देते हुए पत्नी पर हमला किया.

पीड़िता के चिल्लाने पर चौपाटी के लोग हरकत में आए और वहां मौजूद अन्य लोग इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसी दौरान प्रेमिका ने वीडियो बना रही एक युवती का मोबाइल छीनकर फेंक दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने प्रेमिका को पकड़ लिया और कार से बाहर खींचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी।

बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा. लोग इस विवाद का अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे थे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे. कई लोगों को मामला समझ में नहीं आ रहा था. वहीं सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली इसके बाद मौजूद लोगों को वहां से भगाया गया.

चौपाटी में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मारपीट और चाकू बाजी जैसी घटना सामने आ चुकी है. चौपाटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जिसे लोग खाने पहुंचते हैं और शाम होते ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. जहां इस तरह के विवाद की स्थिति निर्मित होने पर काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है. वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी समय-समय पर घूमती रहती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...