IAS लक्ष्मण तिवारी छोड़ेंगे छत्तीसगढ़: केंद्र ने दी अनुमति, विवाह के बदला अपना कैडर, 2021 बैच के हैं अफसर है तिवारी

रायपुर। जिला पंचायत सुकमा के सीईओ लक्ष्मण तिवारी का कैडर बदल दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें कैडर चेंज करने की अनुमति दे दी है। 2021 बैच के आईएएस तिवारी को विवाह के बाद कॉमन विकल्प के तहत बिहार कैडर अलॉट किया गया है। तिवारी की पत्नी दिव्यांजलि जायसवाल बिहार कैडर की आईपीएस हैं। साल 2021 में छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले थे, जिनमें से एक ने कैडर बदल लिया है। वे जल्द ही रिलीव कर दिए जाएंगे।

हाल ही में आईएएस लक्ष्मण तिवारी की शादी छत्तीसगढ़ की ही दिव्यांजलि जायसवाल से हुई है। दिव्यांजलि बिहार कैडर की IPS अफसर हैं। दिव्यांजलि जायसवाल भी 2021 बैच की आईपीएस है। दिव्यांजलि भी छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, लेकिन उन्हें सर्विस कैडर बिहार अलाट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...

छत्तीसगढ़ में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दंतेवाड़ा...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में विद्यार्थियों के लिए एक दिन की छुट्टी...

रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...