रायपुर। आज की सबसे बड़ी खबर प्रशासनिक महकमे से आ रही है। आज देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो गई है। 88 IAS अफसरों और 1 IPS का तबादला किया गया है। इनमें दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा कलेक्टर भी शामिल है, जिनका तबादला हुआ है। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को सीजीपीएससी का सचिव बनाया गया है। वहीं दुर्ग कलेक्टर का जिम्मा IAS ऋचा प्रकाश चौधरी संभालेंगी। कभी दुर्ग एसपी रहे आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को सरकार ने जनसंपर्क आयुक्त बनाया है। देखिए आदेश…
- दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सीजीपीएससी सेक्रेटरी बनाया गया है
- ऋचा प्रकाश चौधरी 2014 बैच कलेक्टर को जांजगीर से दुर्ग कलेक्टर
- रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव
- राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह को विशेष सचिव मंत्रालय
- रोहित व्यास को भिलाई निगम कमिश्नर से सूरजपुर कलेक्टर
- मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा कलेक्टर
- मयंक श्रीवास्तव 2006 बैच के सीपीआर
- राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल को बनाया गया है
- जय प्रकाश पाठक, दुर्ग संभागायुक्त से मंडी बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है…
- शिखा राजपूत तिवारी, सरगुजा संभाग से बिलासपुर संभागायुक्त बनाया गया है
- 2008 बैच के आईएएस सत्यनारायण राठौर को दुर्ग संभागायुक्त बनाया गया है
- दुर्ग संभागायुक्त रहे महादेव कावरे को संचालक कोष एवं लेखा भेजा गया है
- कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को पशु चिकित्सा सेवाएं संचालक और तकनीकी एजुकेशन का डायरेक्टर बनाया गया है
- कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार को सीईओ नवा रायपुर
- केएल चौहान को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का जिम्मा
- बिपिन मांझी को नारायणपुर कलेक्टर
- अनुराग पांडेय को बीजापुर कलेक्टर
- पीएस एल्मा, बेमेतरा कलेक्टर को विशेष सचिव तकनीकी एजुकेशन
- कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी को खाद्य नियंत्रक
- सीजीपीएससी के सचिव जेके ध्रुव को माटीकला बोर्ड का प्रबंध संचालक
- अभिजीत सिंह को कांकेर कलेक्टर
-नम्रता गांधी को धमतरी कलेक्टर - गौवर कुमार सिंह को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है
- इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को बालोद कलेक्टर