PHOTOS-VIDEO: सेक्टर-1 में ब्रेक डांस झूले से गिरे घायल युवक की हुई पहचान: दोस्तों के साथ आया था “हांटेड हाउस” देखने…सेल्फी के चक्कर में दर्दनाक हादसा

भिलाई। बीती रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर-1 गणेश पंडाल में लगे ब्रेक डांस झूले में एक युवक गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर है। बीएम शाह अस्पताल भिलाई में युवक का उपचार जारी है। बीती रात तकरीबन 1 बजे के आसपास का हादसा है। देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। गणेश पंडाल समिति के सदस्यों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार जारी है।


अब तक की पुलिस जांच में जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक, तेलीबांधा रायपुर के रहने वाले विनय तुलानी अपने तीन दोस्तों के साथ गणेश झांकी देखने के लिए भिलाई आया था। ब्रेक डांस झूले में तीनों दोस्त चढ़े हुए थे। तभी झूला शुरू होते ही विनय अपनी सीट पर खड़े हो गया। लॉक खोलकर वह सेल्फी ले रहा था। तभी दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे में विनय के सिर पर गंभीर चोटें आई है। 29 वर्षीय युवक के सिर पर चोट की वजह से खून काफी बह गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। भट्‌ठी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि, घायल विनय तुलानी का उपचार बीएम शाह अस्पताल में चल रहा है। युवक गंभीर है। इस मामले की जांच जारी है।

सीजी मिरर्स कल्चर गणेशोत्सव समिति के महासचिव धन्नू मिश्रा ने बताया कि, मुझे ब्रेक डांस झूले वाले ने बताया कि, जिस युवक के साथ हादसा हुआ है, वह शराब के नशे में था। ब्रेक डांस झूला शुरू होते ही वह लॉक खोलकर खड़ा हो गया। जिसकी वजह से वह गिर गया और सिर पर चोट लग गई है। यह बात झूले वाले ने हमें बताई है।

धन्नू मिश्रा ने यह भी बताया कि, युवक ब्रेक डांस में दूसरी बार जिद करके चढ़ा था। पहली बार में उसे झूले वाले ने उतार दिया था। लेकिन जिद के कारण वह दोबारा चढ़ गया और झूला शुरू होते ही खड़ा हो गया। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। हमारी समिति काफी पुरानी है। हम सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं। हादसे के तुरंत बाद डायल-112 को बुलाकर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायल अवस्था में है। वह बेसुध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग