CG में IED ब्लास्ट: सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट… 4 जवान बुरी तरह घायल… बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट

CG में IED ब्लास्ट

कोंटा। छत्तीसगढ़ के कोंटा में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में चार जवान घायल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 3 और डीएफ का एक जवान बुरी तरह से घायल हुए है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुकमा जिला के किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह डब्बामरका से सीआरपीएफ 217 वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालातोंग में रोड निर्माण सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सुबह साढ़े 10 बजें के लगभग घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट किया।

ब्लास्ट की की चपेट में आने से 4 जवान घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। गंभीर रूप से घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया है। ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...