हाउसिंग बोर्ड में अवैध अतिक्रमण: भिलाई निगम ने की बड़ी कार्रवाई… निर्माणधीन भवन पर चला बुलडोजर

भिलाई। भिलाई निगम के दस्ता ने वैशाली नगर जोन-2 वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर बेदखली की कार्रवाई की है। जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई थी, कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम भिलाई के भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। अतिक्रमणकारी को नोटिस दिया गया कि भूखंड स्वयं का है, दस्तावेज निर्धारित समय अवधि में प्रस्तुत करने को कहा गया।

समय सीमा के अंदर संबंधित द्वारा दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। शिकायत के आधार पर निगम के राजस्व अधिकारी एवं तोड़फाेड़ दल मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर देखा की निगम की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। वैशाली नगर के जोन आयुक्त को इस बात का ज्ञात होते ही कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जोन आयुक्त येशा लहरे ने राजस्व अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिसके आधार पर निगम की टीम अवैध निर्माण को जे.सी.बी. के माध्यम से तोड़कर भूमि को मूर्त रूप दिए। गौरतलब है कि अवैध निर्माण करने वाले किसी प्रकार के व्यक्ति के निर्माण स्थल को नगर निगम भिलाई उसके स्वयं के व्यय से तोड़कर उससे अर्थदण्ड वसूल करेगी। कार्यवाही के दौरान वैशाली नगर जोन-2 राजस्व विभाग से राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, अरुण सिंह, पूषण देशमुख, गुप्ता नंद तिवारी एवं मुख्य कार्यालय से बेदखली दल हरिओम गुप्ता के साथ राजेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...