चूना पत्थर खदान में अवैध उत्खनन, कांग्रेस नेता पर कोर्ट में मामला दर्ज, FIR की भी तैयारी

राजनांदगांव। ग्राम चवेली स्थित चूना पत्थर खदान से अवैध उत्खनन के मामले में कांग्रेस नेता मनिंदर सिंह गरचा के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले अपर कलेक्टर न्यायालय ने कांग्रेस नेता पर चार करोड़ 76 लाख 47 हजार 116 रुपए का जुर्माना भी किया है। शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद प्रशासन अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी कर रहा है।

चूना पत्थर खदान में अवैध उत्खनन की शिकायत पर राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों ने जांच की है, जिसमें 2.221 हेक्टेयर में से 1.5213 हेक्टेयर में गौण खनिज चूना पत्थर 110294.25 घनमीटर अवैध उत्खनन करना पाया गया है। अपर कलेक्टर न्यायालय में अवैध उत्खनन के मामले पर भू स्वामी मनिंदर सिंह गरचा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

बता दें कि ग्राम पंचायत खपरीखुर्द के ग्राम चवेली में पांच एकड़ भूमि में लगातार अवैध तरीके से चूना पत्थर का उत्खनन किया गया, जिसकी शिकायत विवेक कुमार शर्मा व ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी।
राज्य शासन ने भी शिकायत पर जिला प्रशासन को जांच के लिए निर्देशित किया था, जिसके बाद प्रशासन ने जांच कराकर कांग्रेस नेता मनिंदर सिंह पर जुर्माना किया। अब मनिंदर सिंह गरचा के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा।

मामला न्यायालय में है : कलेक्टर

इस मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया, मामला अपर कलेक्टर के न्यायालय में है। अवैध उत्खनन को लेकर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है। खदान संचालक पर जुर्माना किए है। प्रकरण कोर्ट में है। राशि जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...