CG में अवैध मुरूम उत्खनन ने छीनी दो बच्चों की जिंदगी: मुरुम खुदाई से बने तालाब में नहाने गए थे दो बच्चे… पैर फिसलने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

CG में अवैध मुरूम उत्खनन ने छीनी दो बच्चों की जिंदगी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर आई। यहां दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और काफी समझाइश के बाद चक्का जाम को खुलवाया गया। घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमनी थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में डोमेंद्र साहू 8 वर्ष और 6 वर्षीय समीक्षा एक ही मोहल्ले में रहते थे। दोनों बुधवार को लाइवलीहुड काॅलेज के सामने मुरूम खुदाई से बने तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में डूब गए। बुधवार को एक बच्ची का शव बरामद किया गया था। आज सुबह एक बच्चे डोमेन्द्र साहू का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तालाब से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह से सांकरा में चक्काजाम कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सोमनी के एक मुरूम माफिया ने तालाब में मनमाने तौर पर अवैध उत्खनन कर दिया है, जिसके कारण तालाब काफी गहरा हो गया है। बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे और फिसलकर वे गिर गए जिससे उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणो ने चक्काजाम कर दोषियो पर कार्रवही की मांग की है। वहीं पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिए जाने की मांग भी रखी। काफी समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम को क्लियर कराया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...