CG – शादीशुदा महिला से थे अवैध संबंध, पकड़ाने पर हुई सामाजिक बैठक, लगाया गया दो लाख का जुर्माना, परेशान होकर युवक ने खुदकुशी, मरने से पहले फेसबुक पेज पर लिखा…

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में समाज की ओर लगाए गए भारी-भरकम जुर्माना से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उसने रकम वापसी की गुहार लगाई थी। कोई सुनवाई नहीं होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जशपुर जिला के सन्ना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के गाड़ाकोना में रहने वाले यादव समाज के युवक का प्रेम-प्रसंग एक शादीशुदा महिला के साथ चल रहा था। समाज के लोगों को जब इस प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर बैठक बुलाया गया। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने इस तरह के अवैध संबंध पर कड़ी आपत्ति जताते हुए युवक पर दो लाख रुपए का अर्थदंड लगा दिया। बताया जा रहा है कि समाज के इस फैसले के बाद युवक काफी परेशान था। समाज के इस फैसले के बाद किसी तरह युवक ने शादीशुदा महिला को दो लाख रूपये दिये थे। सरपंच सचिव के दबाव में आकर उसने महिला को और भी पैसे दिये थे।

इसके बाद मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपनी रकम वापसी को लेकर फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। समाज के द्वारा रकम वापसी को लेकर कोई पहल नहीं किया गया। जिससे निराश होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फेसबुक पोस्ट में मृतक श्रवण कुमार ने गांव के सरपंच-सचिव सहित अन्य प्रमुख लोगों पर लगाया है। घटना की जानकारी के बाद अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। फेसबुक पेज पर मृतक ने जरूर अपने पैसे वापस लौटाने की बात लिखी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच में पता चला है कि मृतक का शादीशुदा महिला के साथ संबंध को लेकर गांव के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद मृतक से समाज के प्रमुख लोगों के दबाव में महिला और उसके पति को चेक के माध्यम से डेढ़ लाख रूपये और 50 हजार रूपये कैश दिये थे। इसके बाद भी युवक पर 5 लाख रूपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि साामजिक बैठक में किसी पर जुर्माने की कार्रवाई करना गैर कानूनी है। मामले की जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...