भिलाई महापौर परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा… सॉलिड वास्ते मैनेजमेंट, जलागार सुधार और सोलार एनर्जी परियोजना पर लिए गए निर्णय

भिलाई। भिलाई निगम में मंगलवार को महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। वरिष्ठ पार्षद एवं MIC सदस्य सीजू एन्थोनी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तीन प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलागार में डबल वाल्व सिस्टम की स्थापना और सौर ऊर्जा परियोजना से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे।

  1. कम्प्रेस्ड बायोमास प्लांट स्थापना पर चर्चा

बैठक में छत्तीसगढ़ में “सत्त योजना” के तहत नगरीय निकासी ठोस अपशिष्ट और अन्य बायोमास से कम्प्रेस्ड बायोमास प्लांट की स्थापना के लिए भूमि स्थानांतरण पर विचार किया गया। इस प्लांट की स्थापना छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा की जानी है, जिसे सीबीडीए राज्य में नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। प्रस्ताव को पहले सलाहकार समिति के समक्ष रखा गया था और अब महापौर परिषद ने इसे पुनः प्रस्तुत करने को कहा है।

  1. जलागार में डबल वाल्व सिस्टम की स्थापना

निगम क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागारों में डबल वाल्व सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भी महापौर परिषद के समक्ष रखा गया। इस पर विस्तृत चर्चा के बाद, परिषद ने निर्णय लिया कि इस विषय पर पुनः निविदा आमंत्रित की जाएगी।

  1. सौर ऊर्जा परियोजना पर चर्चा तीसरे बिंदु के तहत नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय में 100 किलोवाट और 50 किलोवाट क्षमता के आंन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इस परियोजना के लिए प्राकल्लन तैयार किया गया था, जिसे महापौर परिषद ने पुनः सलाहकार समिति के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक के दौरान एमआईसी सदस्यो द्वारा अन्य जन उपयोगी मुद्दों को भी निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के समक्ष रखा गया। आयुक्त ने इन मुद्दों को यथासंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। महापौर परिषद की बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, मालती ठाकुर, नेहा साहू, निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त येशा लहरे और सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...

मलेरिया से बैगा महिला की मौत, इलाज के दौरान...

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच मलेरिया से संक्रमित एक बैगा महिला की इलाज...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...