पद्म विभूषण तीजन बाई की सेहत में सुधार, घर में ले रहीं स्वास्थ्य लाभ: तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद सीएम भूपेश ने लिया संज्ञान… BMO की टीम पहुंची घर…सोशल मीडिया में वायरल हुई थी हालत नाजुक होने की खबर

भिलाई। देश की धरोहर और अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की सेहत में काफी सुधार है। अभी घर पर आराम कर रही हैं। आज सोशल मीडिया में कलाकार उर्वशी साहू ने वीडियो पोस्ट करके बताया था कि उनकी स्थिति चिंताजनक है। हालात नाजुक है। सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हुआ। सीएम भूपेश ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रशासन को स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम के निर्देश पर तत्काल बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा अधिकारी दल को निर्देशित किया। डॉक्टर भुवनेश्वर कठोतिया एवं नर्सिंग स्टाफ गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनकी जांच की। डॉ कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद एवं उनके सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पूर्व से चल रहे ईलाज,दवाओं आदि की जानकारी ली एवं उचित परामर्श दिया। उनके परिवार जन द्वारा उन्हें वर्तमान में घर में ही स्वास्थ्य लाभ लेने निवेदन किया। पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन,डायबिटीज , स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का ईलाज चल रहा है। एवं उनके सलाहकार चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाईयां आदि ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...