भिलाई में भाजयुमो ने किया अनोखा प्रदर्शन, खराब सड़क पर रोप दिए धान: सड़क पर गड्ढों को लेकर जताया विरोध… कल भी बरसते पानी में किया था पौधारोपण

भिलाई। भिलाई की सुंदर विहार कालोनी कुरुद की सड़के बद से बदत्तर हो गई है। इसके विरोध में गुरुवार शाम को भाजयुमो ने यहाँ सड़कों में ही धान रोप दिया। उनका कहना है कि सड़क में धान का रोपा देखकर शायद निगम और राज्य सरकार का ध्यान इस कालोनी पर जाए और सड़क, नाली और सीवरेज की सुविधा मिल जाए। भाजपाइयों ने कहा कि यदि निगम ने इस कालोनी में जल्द सड़क का विकास नहीं किया तो वो लोग आगे और बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ऐसा ही प्रदर्शन बुधवार को शास्त्रीनगर में हुआ था जहाँ भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कैम्प मंडल ने बुधवार को शास्त्रीनगर वार्ड के साक्षरता चौक, जीई रोड से बीएम शाह अस्पताल जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। बारिश के पानी से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे तालाब का रूप ले चुके है। मरीजों, आम राहगीर और निवासरत लोगो को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसते पानी में भाजयुमो ने आंदोलन जारी रखा, अधिकारी ने आकर ज्ञापन लिया और 7 दिन का समय दिया की सड़क बनना शुरू होगा। भाजपा युवा मोर्चा ने पानी भरे गड्ढे में बैठकर पौधारोपण कर, नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि, मुख्य मार्ग पर अस्पताल के सामने की सड़क की हालत वर्षो से खराब होना यह निगम प्रशासन की उदासीनता और भाजपा पार्षद से द्वेषपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। 3 माह पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र का जन्म भी बीएम शाह अस्पताल में हुआ था। उनका भी इस सड़क से आवागमन कई बार हुआ था, उसके बाद भी संज्ञान नही लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व में भी जोन आयुक्त और अन्य अधिकारियों को भाजपा, युवा मोर्चा और वार्ड पार्षद के द्वारा ध्यानाकर्षण कराया गया है, किंतु निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, जनता की परेशानियों से इन्हे कोई सरोकार नहीं है। आज जब तक अधिकारी नहीं आयेंगे हम गड्ढे युक्त सड़क से नही उठेंगे, बैठे रहकर प्रदर्शन आंदोलन करेंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि, सात दिन का समय जोन आयुक्त ने दिया है की सड़क बनना आरंभ हो जायेगा, अगर ऐसा नही होगा तो भाजपा, युवा मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पार्षद लक्ष्मी साहू ने बताया कि, शास्त्रीनगर वार्ड को उपेक्षित रखा जाता है, द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जाता है, मैं जनता की सुविधा के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार हूं।

आंदोलन में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री द्वय योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, प्रमिला दुबे, भारती बेन, सरोज सिंह, श्वेता देवी, रूबी देवी,भगवती साव, कंचन सोनी, संजय जायसवाल, धर्मेन्द्र पांडेय, अखिलेश सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनिश काले, प्रचार मंत्री राहुल झा, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, पियूष अग्निहोत्री, कृष्णा द्विवेदी, उग्रसेन सिंह, मंडल महामंत्री द्वय तरुण धकेता, आशुतोष तिवारी, प्रेम शंकर पासवान, मेहुल ठाकुर, मनीष चौधरी, अभिषेक पाण्डेय, केशव पासवान, विक्की यादव, श्रवण साव, अजय वर्मा, मनोज साव, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार साहू, उमेश साहू, विजय चौहान, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 100 एकड़ में बनेगा फिल्म सिटी: बॉलीवुड...

रायपुर। बॉलीवुड़ अभिनेता हर्मन बावेजा गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी परियोजना स्थल का...

MLA अनुज शर्मा ने किया नवीन शाला का उद्घाटन:...

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित शाला भवन आदर्श स्कूल का उद्घाटन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से हुआ। आज के...

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

ट्रेंडिंग