भिलाई में पति ने अपने दूसरी पत्नी का किया मर्डर: लोटे से मारकर उतारा मौत के घाट… बेटी ने बताई आँखों देखी; जानिए कैसे एक शक से उजड़ गई जिंदगी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के VVIP जिले दुर्ग के भिलाई में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपने पत्नी को मौत के घात उतार दिया है। पत्नी को जान से मारने के बाद आरोपी पति ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया है। हत्या की वजह पत्नी पर चरित्र पर शंका बताई जा रही है। आरोपी ने पत्नी के सिर पर लोटे से ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। ये मामला जामुल थाना क्षेत्र के भागवत नगर की है। पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

इस दौरान आरोपी पति ने चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी का कहना है कि यदि वो अपनी पत्नी को नहीं मारता तो खुद उसे जान से मार देती। आरोपी ने बताया कि रात में उसका और उसकी पत्नी का काफी झगड़ा हुआ। मना करने के बाद भी पत्नी दूसरे के साथ संबंध रखना नहीं छोड़ रही थी। इससे दोनों पति पत्नी हाथापाई में उतर आए। आरोपी का कहना है कि पत्नी ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। आरोपी पति गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सर पर लोटे से बार-बार वार कर जान से मार दिया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट मॉर्टेम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

जामुल थाना प्रभारी याकुब मेमन के अनुसार, घटना जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप एरिया के भागवत नगर में हुई है। यहां रहने वाले निवासी देवा साहू उम्र 42 साल की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी चमेली साहू (36 साल) के साथ हुई थी। देवा साहू के पहली पत्नी से एक बेटा और बेटी हैं। वो दोनों अलग रहते हैं। वहीं दूसरी पत्नी चमेली से एक बेटी लाकेश्वरी उम्र 11 साल है।

आरोपी की बेटी लाकेश्वरी ने बताया कि, वो 6वीं में पढ़ती है। पिता देवा साहू बीके कंपनी में काम करते हैं। मां चमेली साहू क्लासिक पेंट कंपनी में काम करने जाती है। पिता हर दिन शराब के नशे में घर आता है और मां के चरित्र पर आरोप लगाकर झगड़ा करता है। बुधवार रात लाइट न होने से सभी लोग खाना खाकर कमरे के बाहर सोय थे। लाइट आने पर पिता ने बेटी को दादी के पास सोने के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...