दुर्ग GRP ने ड्रग पैडलर को पकड़ा: काले पिटृठू बैग में कर रहा था गांजा तस्करी… इस राज्य से आ रहा था आरोपी

  • ओडिशा का रहने वाला है आरोपी
  • 5 KG गांजा पांच अलग-अलग बैग से बरामद

दुर्ग। दुर्ग में गवर्मेंट रेलवे पुलिस (GRP) दुर्ग ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक ड्रग पैडलर को अरेस्ट किया है। आरोपी ओडिशा का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा जिसकी कीमत 50,000 रूपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। GRP पुलिस ने बताया कि, रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास में एक व्यक्ति को अपने साथ रखे एक पिटृठू बैग (काला बैगनी रंग) के साथ पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान मिर्जा नासर बेग, पिता मनुवर बेग सिंह उम्र 43 वर्ष साल निवासी रिसालो अनसरपुर थाना-निश्चिंतकोईली जिला-कटक (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा, उसके पास रखे पिटृठू बैग को चेक करने पर उसमें 05 पैकेट गांजा मिला है, जिसमे मादक पदार्थ (गांजा) पाया गया। जिसका कुल वजन लगभग 05 किग्रा. व अनुमानित कीमत् रू.50 हजार रूपए है। उपरोक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने सभी 05 पैकेटों में गाँजा होना बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...