भिलाई में मोटर साइकिल सवार दो युवक दिनदहाड़े बछिया को लेकर भागे: टाउनशिप में हुई घटना… CCTV में कैद हुआ पूरा मामला; गौ तस्करी का शक

भिलाई। भिलाई में सड़क पर घूमने वाले बछिया को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। यह मामला शनिवार को दिनदहाड़े टाउनशिप के सेक्टर 1 में हुआ। यहां पर दो युवक मोटर साइकिल पर आए और गाय के साथ रही बछिया को उठाकर भाग निकले। इन युवकों की करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को लोगों के द्वारा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 1 में क्वार्टर नंबर 16/बी सड़क 2 व 1 के पास दोपहर 2.40 बजे मोटर साइकिल सवार दो युवक पहुंचे। मोटर साइकिल चालू हालत में थी, पीछे बैठा युवक तेजी से उतरा और गाय के साथ खड़ी बछिया को उठाकर मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग निकला। इस दौरान गाय उन मोटर साइकिल सवार युवकों की तरफ भागते हुए पीछा करने लगी। लेकिन दोनों युवक पावरहाउस रेलवे अण्डरब्रिज के रास्ते से होकर भाग निकले।

बताते हैं इन युवकों ने कुछ देर पहले सेक्टर 1 सी मार्केट के पास भी बछिया को उठाने की कोशिश की, लेकिन लोगों की नजर पड़ी तो वहां से हट गए। सेक्टर वन के लोगों ने गौ तस्करी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शहर की लगभग सभी सड़कों में आवारा मवेशी और उनके बछड़े बैठे रहते हैं। ऐसे में लोग छोटे बछड़ा और बछिया को अपना निशाना बना रहे हैं। ये लोग इनको आसानी से बाइक से उठाकर ले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब छोटे गौवंश की तस्करी की जा रीह है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...