दुर्ग ग्रामीण में हार के बाद ताम्रध्वज साहू का बयान; कहा- जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूँ…

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने हर के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूँ। इन पांच सालों में आपने जो सेवा का अवसर प्रदान किया और सुख दुख में आपके परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहने का अवसर दिया, इसके लिए रोम रोम से आपका ऋण महसूस करता हूँ। सभी सम्मानीय वरिष्ठ जनो और सम्मानीय माताओं और बहनो एवं युवा साथियों को दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हर पल मेरा साथ दिया और मेरा मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा- जहां कमियाँ और ग़लतियाँ रह गई होंगी उन्हें आगे सुधार करने का प्रयास करूँगा। सभी धर्म और जाति के मतदाताओं को धन्यवाद और आभार देता हूँ जिनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हमारे कांग्रेस के सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं जिसमे वरिष्ठ नेता,महिला नेता,युवा नेता और सेवा दल एवं पार्टी पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने कदम कदम पर कड़ी मेहनत करते हुए ,न दिन देखा और न रात देखी ,मेरा साथ दिया और मेरा मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा- साथ ही कांग्रेस पार्टी और संगठन को पुनः आभार जिन्होंने मुझे अवसर प्रदान किया। मैं उन सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे तन,मन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पूरा सहयोग किया। साथ ही पुलिस, प्रशासन के सम्मानीय अधिकारियों का और मीडिया के सम्मानीय साथियों का भी अपना सहयोग प्रदान करने के लिए दिल से आभार।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...