CG में पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काटा
क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक पोते ने अपने ही दादी की हत्या कर दी है। उसने कुल्हाड़ी से दादी के माथे पर कई वार किये जिससे महिला की मौके पर ही जान चले गयी। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुडकई गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुडकई गांव में सोमवार सुबह 65 साल की बुजुर्ग अमृता कश्यप अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसका पोता विकास कश्यप उससे पैसों को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में विकास ने दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे दादी अमृता की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अमृता कश्यप खून से सनी लाश पड़ी थी। जमीन पर खून का चारों ओर खून जम चुका था। वहीं, आरोपी पोता वारदात को अंजाम देकर घर से भाग गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि हत्या की कोई मुख्य वजह निकल कर सामने नहीं आई है, लेकिन पड़ोसियों के अनुसार आरोपी विकास कश्यप आए दिन अपनी दादी से हमेशा पैसे को लेकर विवाद करता था। सोमवार सुबह भी उसका दादी से विवाद हुआ था।
ASP मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि मौके से कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है। आरोपी को भी गांव से हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद ही हत्या की सही वजह सामने आएगी। आरोपी से पूछताछ जारी है।