CG में 3 दरिंदों ने काम से लौट रही युवती से किया गैंगरेप: अर्धनग्न हालत में देख राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी… घटना पर पूर्व मंत्री भगत ने जताया दुःख

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर दोस्त के साथ काम से लौट रही युवती का अपहरण कर उसके साथ तीन नशेड़ियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवती को अर्धनग्न हालात में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने जब युवती को रोते हुए अर्धनग्न हालत में अकेले देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवती से गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, रोज की तरह पीड़िता एक फैंसी स्टोर में काम करने गई थी। मंगलवार की रात छुट्टी होने के बाद अपने साथी के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में तीन नशेड़ी युवकों ने पहले युवती का पीछा किया और सुनसान इलाके में रास्ता रोकर युवती के दोस्त से मारपीट कर उसे मौके से भगा दिया। तीनों नशेड़ी बदमाश युवती को जबरदस्ती एक खेत में ले गए और उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़िता को खेत में छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए। युवती बदहवाश हालत में रेलवे ट्रैक की तरफ जा रही थी। जहां उसे अर्धनग्न हालत में देख राहगीरों ने गुंडरदेही थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। लोगोंने पीड़िता की सहेलियों को फोन किया और युवती को घर भेजा गया। घर पहुंच कर युवती ने परिजनों को सारी बात बताई फिर परिजनों के साथ जाकर गुण्डरदेही थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत शर्मनाक करने वाली है, इसकी निंदा करते हैं। सरकार त्वरित कार्रवाई करें, कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त हो। महिलाओं बच्चों अस्मिता के संबंध में जो घटनाएं घट रही है वो तत्काल रुकना चाहिए। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अपराधी अपराध करने से डरे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...