CG में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, वारदात को दिखाया हादसा, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रोशनी, लिलेश कुलदीप, अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार बताए जा रहे हैं। मृतक का नाम किशोर सारथी है। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

खरोरा पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी की सुबह ग्राम खसेरा के रहने वाले किशोर सारथी (27) का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। सड़क किनारे शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड और FSL विशेषज्ञों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि योजना बनाकर की गई हत्या थी। पुलिस ने मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी से कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आया।

जांच में पता चला कि रोशनी का लिलेश उर्फ मुरू नाम के युवक के साथ पिछले कुछ महीनों से अफेयर चल रहा था। पति किशोर को यह बात पता चल गई थी, जिससे घर में रोज झगड़े और मारपीट होती थी। अपने पति से छुटकारा पाने के लिए रोशनी ने लिलेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 27 फरवरी की रात पत्नी रोशनी ने साजिश के तहत पति को अपनी बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया अकेले भेज दिया। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बॉयफ्रेंड लिलेश और उसके दो साथी अपनी थार गाड़ी के साथ तैयार थे।

जैसे ही किशोर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसे जोरदार टक्कर मारी और हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घसीटे जाने के निशानों ने पोल खोल दी।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। इसकी पुष्टि रायपुर ग्रामीण एएसपी प्रशांत शुक्ला ने की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...