छत्तीसगढ़ में 72 प्रतिशत आबादी को लगा कोरोना से बचाव के दोनों टीके, 2.35 लाख लोगों को लगाया जा चुका है प्रिकॉशन डोज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 42 लाख 29 हजार 367 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की आबादी का 72 प्रतिशत है। राज्य में दो लाख 35 हजार 308 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के 99 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 60 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 95 लाख 15 हजार 509 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के नौ लाख 82 हजार 621 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (30 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 49 लाख 62 हजार 805 टीके लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...