छत्तीसगढ़ में दंपत्ति ने दी जान: पहले घर में पत्नी ने की खुदकुशी, फिर 10 घंटे बाद पति का भी शव मिला पेड़ से लटका, तीन साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पहले पत्नी ने जान दी। फिर 10 घंटे बाद पति का भी शव पेड़ से लटका मिला। दोनों ने जान क्यों दी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसे खुदकुशी ही मान रही है, लेकिन उनके पास भी अभी इस सवाल का जवाब नहीं है। दोनों ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी। मामला कांकेर कोतवाली क्षेत्र का है।

कोंडागांव के लंजोड़ निवासी सत्या मेश्राम (25) अपनी पत्नी सीमा मेश्राम (23) के साथ मनकेसरी गांव में किराए से कमरा लेकर रहता था। वह मंगलवार को अपने काम से गया था। घर में उसकी पत्नी थी। दोपहर में बाहर खेल रहे पड़ोसी के बच्चों ने सीमा को कमरे में लटकते देखा। सत्या को सूचना मिली तो वह भी पहुंच गया। उसने फंदे को चाकू से काटा और सीमा को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसने सत्या से पूछताछ की, लेकिन पत्नी की खुदकुशी का कारण नहीं बता सका। उसने दोनों के बीच किसी तरह के लड़ाई-झगड़े या विवाद की बात से भी इनकार कर दिया। इसके बाद सत्या ने ही सीमा के शव को मॉर्च्युरी में रखा और खुद बाहर आकर बैठ गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे तक सत्या मॉर्च्युरी के बाहर ही बैठा था, फिर अचानक से गायब हो गया।

आसपास के लोगों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मकान के पीछे ही एक पेड़ से फांसी पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया जांच में पता चला है कि तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वे मनकेसरी में रहते हुए मजदूरी करता था। दोनों के बच्चे नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...