प्रगति यात्रा में विधायक देवेंद्र ने वाटर ATM और 2 डोमशेड की दी सौगात… सेक्टर-6 की जनता से लिए आशीर्वाद

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने प्रगति यात्रा में आज सेक्टर 6 में कई सौगात दी है। इसकी शुरूआत उन्होंने कुलेश्वर धाम मंदिर से की। यहां वे दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे। भगवान को प्रणाम कर यात्रा शुरू की गई। प्रगति यात्रा के दौरान विधायक यादव पैदल पैदल क्षेत्र का भ्रमण किए। लोगों से मिले उनका हालचाल जाना। वार्ड और शहर के विकास को लेकर चर्चा किए।

यात्रा के दौरान जब वे एमजीएम स्कूल के पास से गुजर रहे थे, तब उसी समय बच्चों की छुट्टी हुई। तब वे सभी बच्चों से मिले। उनसे हाथ मिलाया। बच्चे भी विधायक देवेंद्र यादव को पहचान गए। सभी उनसे मिलकर काफी खुश हुए। यहां से पैदल-पैदल विधायक यादव सेक्टर-6 पानी टंकी के पास पहुंचे। जहां समोसा, जलेबी आदि पकवानों के ठेले लगते है। वहां नाश्ता कर रहे लोगों से मिले। व्यापारियों से मिले। इस दौरान ​उनके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थति रहे।

मंदिर परिसर में लगेगा वाटर ATM
सेक्टर-6 ए मार्केट के चौक पीपलेश्वर मंदिर के समीप वाटर एटीएम लगाया जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक ने पहल की है। इसके अलावा सड़क 7 मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण व अन्य काम किया जाएगा। इसका भूमिपूजन किया गया। पावर जिम डोमशेड का लोकार्पण किया जाएगा। सड़क 8 मंदिर परिसर का भूमिपूजन किया जाएगा। एचएससीएल कालोनी डोमशेड एवं वाटर एटीएम का भूमिपूजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...