विधायक रिकेश सेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, समर्थकों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में समर्थक छावनी थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-36 निवासी प्रदीप सेन गुप्ता ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट किया था। इस पोस्ट को उसने कुछ घंटे बाद डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक विधायक के समर्थकों ने उसे देख लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक छावनी थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने प्रदीप सेन गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया और थाने लाई। इसके बाद जमानती धारा के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि उनके पास वैशाली नगर विधायक के समर्थक शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने शिकायत की है कि प्रदीप सेनगुप्ता ने विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्ट की है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...