Chhattisgarh: स्कूल में छात्राओं की बीयर पार्टी, फोटो वायरल

बिलासपुर। स्कूल में बर्थडे सेलिब्रेट के दौरान छात्राओं का बीयर पीते फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला मस्तुरी क्षेत्र के भटचौरा के शासकीय स्कूल का है। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा, स्कूल में शराबखोरी गंभीर मामला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों 12वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी करने की प्लानिंग की और क्लास रूम में ही बीयर व चखना के साथ टेबल सजाया, फिर छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी की। छात्राओं ने पार्टी के दौरान बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जांच के बाद हाेगी कार्रवाई : बीईओ

बताया जा रहा है कि छात्राओं की पार्टी के दौरान स्कूल में टीचर भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। इधर स्कूल में बीयर पार्टी का फोटो वायरल होने पर स्थानीय लोगों ने बीईओ से शिकायत की। इसके बाद बीईओ जांच के लिए स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल स्टाफ और छात्र छात्राओं से पूछताछ की है। बीईओ का कहना है कि बीयर पार्टी करते छात्राओं की फोटो जांच टीम को मिली हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...