नक्सलियों का होगा सफाया : छत्तीसगढ़ आएंगे CRPF के 4 हजार जवान, बस्तर में संभालेंगे मोर्चा

रायपुर। सरकार अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के चार हजार जवान तैनात किए जा रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चार बटालियन छत्तीसगढ़ पहुंच गई है। इनमें से तीन बटालियन झारखंड से और एक बटालियन बिहार से आई है। इससे सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने और मदद मिलेगी। 

सूत्रों के मुताबिक, चारों बटालियन की तैनाती दक्षिण बस्तर क्षेत्र में की जाएगी। वहां सुरक्षा की स्थिति को लेकर पहले से ही सरकार और सुरक्षाबलों द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है। राज्य पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, इस तैनाती का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपस्थिति को बढ़ाना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को नक्सलियों से मुक्त करना है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का रखा है लक्ष्य 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रायपुर में कहा था- ‘मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत और रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से प्रभाव वाला सबसे ज्यादा और बड़ा क्षेत्र बस्तर है। शाह ने छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर स्ट्रैटजी भी बनाई थी।

बस्तर में तैनात हैं 60 हजार जवान 

बता दें कि बस्तर में अलग-अलग फोर्स के करीब 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इनमें कांकेर में SSB, BSF, ITBP, नारायणपुर में ITBP, BSF, STF, कोंडागांव में ITBP, CRPF, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में STF, कोबरा, CRPF के जवान तैनात हैं। इसके अलावा सभी जिलों में DRG, जिला बल, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन भी नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...