बड़ी खबर: रायपुर में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का T-20 मैच… शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में इस दिन मैच कराने की तैयारी… संशोधित शेड्यूल जल्द होगा जारी

रायपुर। वर्ल्ड कप क्रिकेट खत्म होने के बाद ही भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज होने वाली है। इस सीरीज का चौथा मैच 1 दिसंबर को रायपुर के वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा सकता है।

संशोधित शेड्यूल जल्द जारी
BCCI की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक अभी ये मैच नागपुर में खेला जाना है, लेकिन अब इसे रायपुर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

नागपुर का 1 दिसंबर का मैच कर रहे शिफ्ट
अफसरों के मुताबिक नवा रायपुर के स्टेडियम में मैच की सुरक्षा से लेकर अन्य सभी तरह की तैयारी पर एक दौर की चर्चा हो चुकी है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि टी-20 मैच आयोजित करने की बीसीसीआई से अधिकृत सूचना नहीं आई है।

वहां से नया शेड्यूल जारी होने के बाद सुरक्षा तैयारी शुरू करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि नागपुर के मैच को ही रायपुर में शिफ्ट करने की तैयारी है। अभी छत्तीसगढ़ में चुनाव चल रहा है, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

ये है T20 का शेड्यूल
मैच का फैसला इसे ध्यान में रखकर भी लिया जा सकता है। गौरतलब है, अभी जारी शेड्यूल के मुताबिक पांच मैचों की सीरीज पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम, दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा मैच 1 दिसंबर को नागपुर और पांचवां मैच 3 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...