भारत ने PAK में घुस ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने… विधायक देवेंद्र बोले – देश के मामले में कोई राजनीति नहीं करेगा, हम सब एक जुट होकर देश की सेना के साथ खड़े है

भिलाई। भारत-पाक तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि यह भारत माता की एकता, अखंडता और सुरक्षा का मामला है। इस पर कोई राजनीति नहीं करेगा। सभी एक जुट होकर देश की आर्मी के साथ है।

आगे विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हम सब भारत माता के सपूत है और भारत की एकता, अखंडा और सुरक्षा के लिए हम मजबूती से एक साथ लड़ते रहेंगे। इसमें कोई भी राजनीति नहीं आएगी। हम सब एक है और सभी भारत के हम सपूत एक साथ अपनी देश की आर्मी के साथ खड़े है। हम लोग लोगों के लिए काम करते है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है हमारा भारत देश। देश के लिए अपने आप को कुरबान का मौका बहुत ही सौभाग्य शाली व्यक्ति को मिलता है। देश में जंग की स्थिति आएगी तो उसमें सबसे पहले आप का देवेंद्र उसमें सम्मिलित होने के लिए आगे रहेगा।

इस बात को महसूस करवाना जरूरी है कि इस गीदड़ हमलों से हम नहीं डरने वाले है। आम अवाम की जान ली जाएगी तो हम उसका बदला मजबूती लेंगे और बढ़चढ़ कर लेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी सरकार पाकिस्तान को जमकर सबक सिखाएंगी। ताकि दोबारा पाकिस्तान कभी भारत की ओर आंख उठाने तक की हिम्मत नहीं कर पाएगा। मुझे वह समय याद आता है जब पाकिस्तार को टूकड़े हो गए थे। ऐसा सबक सिखाने की आवश्यकता है। हमारे देश की आर्मी मजबूती से लड़े और पाकिस्तान के टूकड़े-टूकड़े कर दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...