GOOD NEWS: पांचवीं बार भारतीय टीम ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप…फाइनल में इंग्लैंड को चटाई धूल, सिक्स मारकर बाना ने दिलाई जीत

देश के लिए गुड न्यूज है। भारतीय टीम पांचवीं बार अंडर-19 क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। भारत ने पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। यंगिस्तान ने 190 रन के टारगेट को 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर पार कर लिया। निशांत सिंधु 50 और दिनेश बाना 13 रन बनाकर नाबाद रहे। बाना ने सिक्स जमाकर टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंडर राज बावा भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने पहले 31 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 35 रन की पारी खेली। उपकप्तान शेख रशीद ने भी 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

भास्कर डाट कॉम ने लिखा है- फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओर में 189 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जेम्स रेव ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। भारत की ओर से राज बावा के अलावा रवि कुमार ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लिए। कौशल तांबे को 1 सफलता मिली।

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में रवि कुमार ने जैकब बेथेल (2) को LBW आउट किया। अपने अगले ही ओवर में रवि ने कप्तान टॉम प्रेस्ट (0) को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जॉर्ज थॉमस (27) के स्कोर पर राज बावा की गेंद पर आउट हुए। भारत को चौथी सफलती भी राज बावा ने ही दिलाई। उन्होंने विलियम लक्सटन (4) को विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना के हाथों कैच कराया। बावा ने इसकी अगली ही गेंद पर जॉर्ज बेल (0) को भी पवेलियन चलता कर दिया। दो ओवर बाद बावा ने रेयान अहमद (10) को स्लिप में कैच करवाकर भारत को छठी कामयाबी दिलाई। कौशल ताबें ने एलेक्स हॉर्टन (10) को कप्तान यश धुल के हाथों कैच काराया।

इसके बाद जेम्स रेव और जेम्स सेल्स ने बेहतरीन साझेदारी की। इस साझेदारी को रवि कुमार ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर रेव को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने थॉमस स्पिनवॉल (0) को भी चलता कर दिया। 45वें ओवर में राज बावा ने जोशुओ बोडेन (1) को आउट कर इंग्लैंड की पारी को समाप्त कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...