केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर भाजयुमो नेता प्रशम ने लिया आशीर्वाद…मिशन-2023 के लिए दिए राजनीतिक टिप्स

भिलाई। केंद्रीय उड्ड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक सरगर्मी बदल गई है। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। दोनों दलों ने एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को पीट भी दिया है। लेकिन कुछ ऐसे भी मौके आए, जो भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए काम आएंगे। रायपुर में सिंधिया प्रदेशभर के भाजपा और युवा मोर्चा समेत अन्य विंग के पदाधिकारियों से मेल-मुलाकात कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात करने वालों में भिलाई के रहने वाले प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता भी शामिल है। जिस वक्त प्रशम केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर रहे थे, वहां पूर्व मंत्री-भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल समेत कई आला नेता मौजूद रहे। प्रशम से हाथ मिलाते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पहले परिचय लिया फिर भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेशभर में चल रहे गतिविधियों पर बात की। इस दौरान प्रशम ने बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू के मार्गदर्शन और निर्देशन में आंदोलन-धरना दिया जा रहा है। सरकार की नाकामियों को बताने के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी ग्राउंड में उतर रहे हैं। इस दौरान प्रशम को मिशन-2023 के लिए कई जरूरी राजनीतिक टिप्स दिए। वहीं चुनाव के लिए युवाओं को जोड़ने के लिए ग्राउंड पर जोरों से काम करने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...