भिलाई। भीषण गर्मी को देखते हुए इन दोनों दुर्ग नगर निगम में पेयजल समस्या से निजात दिलाने इंटकवेल व पानी टँकियों को आपस मे जोड़ा जा रहा है। आज एडीएम नुपर राशि पन्ना ने आयुक्त हरेश मंडावी के साथ पानी टंकी और इंटकवेल का निरीक्षण किया। साथ ही वार्डो में जाकर लोगों से पूछताछ की गई। पानी की समस्या कहीं नहीं पाई गई।

नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के वार्डो में 1 अप्रेल से पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर दिया गया है। वार्डो में पेयजल सप्लाई सामान्य हो गई है। इस भीषण गर्मी में शटडाउन की भी नौबत नहीं आएगी। इस प्रकार से पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। वर्तमान में पटरीपार क्षेत्र में पानी की समस्या बार-बार आ रही थी।
उसके निराकरण के लिए 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से पानी की नई टँकी हनुमान नगर ट्रांसपोर्ट नगर व शक्ति नगर पुरानी टंकी को पर्याप्त भरकर समस्या का निराकरण कर दिया गया है। इससे लगभग 50,000 आबादी लाभविन्त होगी।साथ ही मिशन अमृत के तहत पुरानी गंज मंडी के पीछे नवनिर्मित टंकी से भी शीध्र ही जलप्रदाय करने की दिशा में कार्य निरन्तर जारी है। इसका कनेक्शन भी इस शटडाउन के दौरान किया जा चुका है। इससे वार्ड नंबर 37, 38, 39, 40, 41, 42 शहर की बहुत बड़ी आबादी इससे लाभाविन्त होगी। यह टंकी निगम क्षेत्र की सबसे बड़ी टंकी है।
इसकी क्षमता 34 लाख लीटर है। साथ ही शटडाउन के दौरान ट्रांसफार्मर के बंद पड़े पैनल को चेंज करने का कार्य किया गया है। इससे पूरे ग्रीष्म ऋतु में व आने वाले समय में ट्रांसफार्मर से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। तट संबंध में आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित कर ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था किसी भी प्रकार बाधित न हो इस संबंध में शख्त हिदायत दी गई।