दुर्ग में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

रायपुर. दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में वैदेही सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने सोसाइटी की संचालिका पायल नगरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करने और पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग की गई है.

दायर याचिका में पुलिस अधिकारियों की जांच पर भी सवाल उठाए गए हैं. वैदेही फाउंडेशन की संचालिका पायल नचरानी ने याचिका को लेकर कहा कि मामले में कई सबूत बाहर आने से बचाया जा रहा है. आरोपी के पीछे राजनैतिक कनेक्शन है, जिसके चलते उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है. याचिका दायर कर हमने न्यायालय से मांग की है कि पुलिस को जांच के दायरे में लाया जाए और मामले में जल्द से जल्द सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा दी जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...